चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 49वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। रविंद्र जडेजा ने 11 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन की पारी खेलकर कोलकाता के हाथों से जीत छीन ली।  

Advertisement

चेन्नई को जीत के लिए आखिरी गेंद पर एक रन दी दरकार थी और जडेजा ने कमलेश नागरकोट की लेंथ गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ पर छक्का जड़कर टीम के साथ दिलाई। इसके साथ ही चेन्नई आखिरी गेंद पर छक्के से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है।

Advertisement

आईपीएल में छठी बार ऐसा हुआ है जब चेन्नई ने पारी के आखिरी गेंद पर छक्के से मैच में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने 5 बार, राजस्थान रॉयल्स ने 4 और किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 बार यह कारनामा किया है।

इसके अलावा रविंद्र जडेजा आईपीएल में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, सौरव तिवारी, ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी, मिचेल सैंटनर, निकोलस पूरन ने यह कारनामा किया है। 

बता दें कि रविंद्र जडेजा ने आईपीएल 2020 में जडेजा ने आखिरी दो ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन 19वें और 20वें ओवर के दौरान खेली गई 45 गेंदों पर 248.88 की औसत से 112 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में एबी डी विलियर्स ( 30 गेंद में 82 रन) दूसरे और कीरोन पोलार्ड (33 गेंदों में 81 रन) तीसरे नंबर पर हैं। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई ने 4 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार