India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन मैदान पर एक अनोखा नजारा तब देखने को मिला जब भारत की पारी के 57वें ओवर में इशांत शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे और जोफ्रा आर्चर गेंदबाज़ी कर रहे थे। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए सिर्फ एक विकेट चाहिए था और आर्चर के उस ओवर की एक गेंद पर ऐसा लगा कि इशांत शायद हिट-विकेट हो गए हों।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाड़ी विकेट गिरने का जश्न मनाने लगे थे लेकिन इशांत क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह विकेट से काफी दूर थे और उनसे हिट विकेट नहीं हुआ है। बेल गिरने के साथ स्टंप भी थोड़ा सा उखड़ गया था। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को यकीन था कि इशांत हिट विकेट आउट हो गए हैं लेकिन इंग्लैंड के जीत का इंतजार थोड़ा लंबा तब हो गया जब ऑनफील्ड अपंयार ने थर्ड अंपायर की ओर इशारा किया। 

Advertisement

थर्ड अंपायर ने  जब इस मामले को करीबी से देखा तो पाया कि गेंद या इशांत के शरीर का कोई भी हिस्सा स्टंप्स से नहीं छुआ था और बार-बार टीवी स्क्रीन देखने के बाद थर्ड अंपयार ने इंशात को नॉट आउट करार दे दिया और डेड बॉल घोषित कर दी। अब इस डेड बॉल ड्रामे को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी मज़ेदार रिएक्शन दे रहे हैं। 

एक फैन ने तो अपने ट्विटर अकाउंट पर मज़ाकिया अंदाज में ये तक लिख दिया कि लगता है चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी की आत्मा आ गई है जिसने स्टंप्स को गिरा दिया है। इसके अलावा एक फैन ने एक और मज़ेदार कमेंट करते हुए लिखा कि लगता है कि जॉन सीना (WWE Superstar) विकेट के पीछे थे और उन्होंने ये बेल्स गिरा दी। आइए देखते हैं कि फैंस इस घटना पर किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार