26 जुलाई, गॉल (CRICKETNMORE)। गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की टीम ने 3 विकेट पर 399 रन बना लिए हैं। पहले दिन के खेल का पूरा स्कोरकार्ड हिन्दी में

Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला किया और भारत के बल्लेबाजों ने कोहली के फैसले को सही ठहराते हुए कमाल की परफॉर्मेंस की। सबसे पहले भारत के गब्बर शिखर धवन ने 190 रन की लाजबाव पारी खेली तो वहीं चेतेश्वर पुजारा नाबाद 144 रन बनाकर खेल रहे हैं। रहाणे 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

Advertisement

हालांकि कोहली और मुकुंद कोई खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन पुजारा और धवन के बल पर भारत ने विदेशी धरती पर टेस्ट मैच के पहले दिन सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले साल 2008 में भारत की टीम ने वेलिंग्टन टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन 9 विकेट पर 375 रन बनाए थे। 

चेतेश्वर पुजारा ने ऐसा कर तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड►

 

चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जमाया और साथ ही अपने शतक के जरीए पुजारा ने विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड से आगे निकल गए। टेस्ट डेब्यू के बाद से चेतेश्वर पुजारा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 100 रन की पार्टनरशिप के दौरान शामिल 24 दफा रह चुके हैं। कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 100 रनों की पार्टनरशिप के दौरान शामिल रहने का कारनामा 23 दफा करने का गौरव प्राप्त है। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा 49 टेस्ट मैच के दौरान 12 शतक जमाकर सहवाग की बराबरी कर ली। सहवाग ने भी 49 टेस्ट मैच में 12 शतक अपने करियर में जमाए थे। तो वहीं कोहली ने 13, गवास्कर के नाम 19 टेस्ट शतक जमाने का कारनामा दर्ज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार