Top-5 Players With Most Wickets In A Series For Women's T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा किया है।
5. सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone): इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड की दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ सोफी एक्लेस्टोन हैं। उन्होंने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए 5 मैचों में 11 विकेट चटकाए थे।
4. नॉनकुलुलेको म्लाबा (Nonkululeko Mlaba): आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में चौथी सर्वाधिक विकेट बनाने वाली गेंदबाज़ साउथ अफ्रीका की अनुभवी स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा है। 25 साल की म्लाबा ने साल 2025 के टी20 वर्ल्ड कप में अपनी बॉलिंग से जमकर धमाल मचाया था और 6 मैचों में 12 विकेट झटके थे। टी20 क्रिकेट में उनके नाम 72 विकेट दर्ज हैं।
3. मेगन शट (Megan Schutt): ऑस्ट्रेलिया की महान तेज गेंदबाज़ मेगन शट इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में ना हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 33 साल की शट ने साल 2020 के टी20 वर्ल्ड कप में अपनी घातक गेंदबाज़ से छाप छोड़ी थी और 6 मैचों में पूरे 13 विकेट निकाले थे। उनके नाम सर्वाधिक 48 टी20 वर्ल्ड कप विकेट (29 मैचों) दर्ज हैं।
2. आन्या श्रबसोल (Anya Shrubsole): आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में दूसरी सबसे विकेट लेने वाली महान खिलाड़ी इंग्लैंड की लीजेंड और फास्ट बॉलर आन्या श्रबसोल हैं। उन्होंने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम के लिए 6 मैचों में 13 विकेट चटकाने का कारनामा किया था। श्रबसोल के नाम आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 27 मैचों में 41 विकेट दर्ज है।
Also Read: LIVE Cricket Score
1. अमेलिया केर (Amelia Kerr): शायद आपको यकीन ना हो, लेकिन ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ कोई और नहीं, 25 साल की न्यूजीलैंड की स्टार अमेलिया केर हैं। इस युवा खिलाड़ी ने साल 2025 के टी20 वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए 6 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। उनके नाम टी20 फॉर्मेट में 100 प्लस विकेट दर्ज हैं। वो अब न्यूजीलैंड की कैप्टन भी बन गईं हैं।