भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने डर्बीशायर के खिलाफ खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप डिविजन 2 के मुकाबले में शनिवार (4 मई) को शानदार शतक जड़कर ससेक्स को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पुजारा ने 167 गेंदों में 104 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 10 चौके जड़। इस काउंटी सीजन में यह उनका पहला शतक है। 

Advertisement

इस सीजन के पहले मुकाबले में पुजारा ने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ 86 औऱ 44 रन की पारी, वहीं लीसेस्टरशायर के खिलाफ 38 रन की पारी खेली थी।

 
Advertisement

पुजारा की पारी के दम पर  ससेक्स ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ससेक्स की कुल बढ़त 111 रन की हो गई है।  पुजारा के अलावा जेम्स कोल्स ने 72 रन और टॉम हेन्स ने 58 रन की पारी खेली।  

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद डर्बीशायर ने पहली पारी में 146 रन बनाए। लुईस रीस ने 50 रन, ब्लेयर टिकनर ने 47 रन और एन्यूरिन डोनाल्ड ने 44 रन की पारी खेली।

पुजारा ने इस शतकीय पारी के साथ ससेक्स काउंटी के लिए 2000 फर्स्ट क्लास रन भी पूरे कर लिए हैं। वह सिर्फ 29 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। ससेक्स के लिए 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले वह पहले भारतीय बने।

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि पुजारा लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच पिछले साल जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में खेला था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार