दुबई, 21 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बल्लेबाजों की रैंकिंग में कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। 

Advertisement

आईसीसी की मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में पुजारा ने चार स्थान की छलांग लगाई है और अपने कप्तान को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गए हैं। यह पुजारा की अभी तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। ऑस्ट्रेलिया के साथ मौजूदा सीरिज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर कोहली चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। 

Advertisement

पुजारा ने तीसरे टेस्ट मैच में 525 गेंदों में 202 रनों की मैराथन पारी खेलते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। उन्होंने इस मैच में मुरली विजय और रिद्धिमान साहा के साथ दो महत्वपूर्ण साझेदारियां करते हुए भारत को ऑस्ट्रेलिया पर 152 रनों की बढ़त दिलाई थी। उनकी यह पारी भारत की तरफ से किसी भी बल्लेबाज द्वारा गेंदों के लिहाज से खेली गई सबसे लंबी पारी थी। 

कोहली इस मैच की इकलौती पारी में छह रन ही बना सके थे।

पहली पारी में 178 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। स्मिथ ने अपने करियर में सबसे ज्यादा रैंकिंग अंक भी हासिल कर लिए हैं। उनके 941 अंक हैं।

Advertisement

पुजारा की यह उपलब्धि इस पूरे सत्र में उनके निरंतर प्रदर्शन का इनाम है। यह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा और कुल तीसरा दोहरा शतक था। उन्होंने 2016-17 के घरेलू सत्र में 66.26 की औसत से 1259 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार