भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।टीम इंडिया इस मैच में कई बदलाव भी कर सकती है और ऐसी उम्मीद है कि सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा दिखाई दे सकते हैं। 

Advertisement

मेलबर्न टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के हौंसले बुलंद हैं और वेस्टइंडीज के आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल भी इस बात से सहमत हैं कि सिडनी में टीम इंडिया का पलड़ा काफी रहने वाला है। दोनों टीमें सिडनी पहुंच चुकी हैं और अब वहां पर अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाएंगे।

Advertisement

गेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘इस समय भारतीय टीम के पास मूमेंटम है और सिडनी में विकेट भी बल्लेबाजों के माकूल रहने वाला है। इसके साथ ही उनके स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। जाहिर है कि भारत का पलड़ा भारी रहने वाला है।’

इस समय दुबई में अल्टीमेट क्रिकेट चैलेंज (UKC) खेल रहे यूनिवर्स बॉस ने भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। गेल ने कहा है कि भारतीय टीम के पास बहुत ही मजबूत बेंट स्ट्रैंथ है और खिलाड़ियों ने प्रदर्शन भी करके दिखाया है। ऐसे में अजिंक्य रहाणे की टीम को हराना बहुत मुश्किल होने वाला है।

आपको बता दें कि रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। विराट की गैरमौजूदगी में रहाणे ने शानदार कप्तानी की है और मेलबर्न में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और जो भी टीम सिडनी की जंग जीतेगी, वो इस सीरीज में अजेय हो जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार