वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ना सिर्फ मैदान पर अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते है बल्कि वो अपने साथी खिलाड़ियों के साथ अपने हंसी-मजाक भरे स्वभाव के लिए भी मशहूर है।

Advertisement

हाल में ही जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से खेलने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया तब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज गेल ने कुछ ऐसा कमेंट किया जिसे पढ़कर फैंस को भी हंसी आ गई और उन्हें लगा कि गेल स्पिनर चहल को आईपीएल से बाहर होने के बाद घर वापस जाने के लिए बोल रहे है।

Advertisement

चहल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो दुबई में समुंद्र के किनारे बैठे हुए है। चहल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा," एक डूबते हुए शानदार सूरज के साथ मेरी यह तस्वीर 'गो प्रो' पर कैप्चर की हुई है।"

क्रिस गेल खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने मजाकिया लहजे में कमेंट किया,"अब तुम घर जा सकते हो।"

गेल के इस कमेंट को पढ़कर बहुत से क्रिकेट फैंस यह अंदाजा लगा रहे है कि शायद आरसीबी की टीम टूर्नामैंट के बाहर हो गई है इसलिए गेल ने मजाक में चहल से घर जाने की बात कही है। जहां कुछ गेल की इस कमेंट पर हसंते हुए नजर आए वहीं एक फैन ने लिखा कि 'फाइनल देखते हुए जाना। '

एक अन्य फैन ने गेल का रिप्लाई करते हुए कहा,"लेकिन तुम तो इसके पहले ही अपने घर चले गए है ना?"

Advertisement

विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम आईपीएल के पहले एलिमिनेटर मुकाबले में डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाले सनराइजर्स हैदराबाद से हारकर आईपीएल से बाहर हो गई। आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत अच्छे अंदाज में की थी लेकिन बाद में वो अपने इस फॉर्म को बरकरार नहीं रख सके। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार