आईपीएल 2021 के 26वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से हो रहा है और इस मुकाबले में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही है। पंजाब की टीम ने अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था लेकिन इसके बाद क्रिस गेल ने आरसीबी के गेंदबाज़ों पर बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाया।

Advertisement

गेल इस मुकाबले में पुराने अंदाज़ में दिखे और क्रीज़ पर आते ही बड़े शॉट खेलते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने पहला निशाना बनाया आरसीबी के गेंदबाज़ काइल जैमीसन को। पहले ओवर में जैमीसन ने प्रभसिमरन का विकेट चटकाया था लेकिन उनके दूसरे ओवर में गेल ने चौकों की बारिश कर दी।

Advertisement

गेल ने जैमीसन के एक ही ओवर में पांच चौके लगाते हुए कुल 20 रन लूट लिए। गेल की तूफानी बल्लेबाज़ी देखकर कप्तान विराट कोहली और काइल जैमीसन के होश उड़े हुए नजर आए। हालांकि, गेल अपनी पारी को 46 से ज्यादा आगे नहीं ले जा सके और डैनियल सैम्स की गेंद पर डी विलियर्स के हाथों लपके गए। 

अपनी तेज़तर्रार पारी में गेल ने 6 चौके और दो छ्क्के भी लगाए। वहीं, गेल एक ओवर में 6 चौके लगाने का कारनामा करने से चूक गए जो कि बीती रात दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने किया था। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार