वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने भविष्यवाणी की है कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का फाइनल मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। दैनिक जागरण से बातचीत में गेल ने कहा कि ट्रॉफी के जीतने की संभावना वेस्टइंडीज की है। 

Advertisement

भारत की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर गेल ने कहा, “ भारत दावेदार तो है, लेकिन उससे ज्यादा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की संभावना वेस्टइंडीज की है।“

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि, इस वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा सकता है। हालांकि उनके अनुसार आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गद खिलाड़ियों के ना होने से वेस्टइंडीज को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा सकता है। 

गेल 2012 और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गेल दूसरे नंबर पर हैं, उनके नाम 965 रन दर्ज हैं। 

बता दें कि वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप में पहले राउंड में ग्रुप ए का हिस्सा है। उसका पहला मैच 17 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ होबार्ट में खेलेगी। पहले राउंड में टॉप 2 टीमों रहने वाली टीम सुपर 12 राउंड में प्रवेश करेगी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार