लंदन, 18 अगस्त | ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने मंगलवार को एशेज श्रृंखला का आखिरी टेस्ट खेलने के बाद अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने पुष्टि कर दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर रोजर्स(आईएएनएस) ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए मैंने कुछ शानदार वर्ष गुजारे और खेलने का आनंद उठाया और कुछ विशेष क्षणों का भागादार बना। लेकिन सभी चीजों का अंत होता है। संन्यास को लेकर आप कभी भी 100 फीसदी निश्चित नहीं होते, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि यह मेरा आखिरी मैच है।"

Advertisement

रोजर्स का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ नए बदलाव करने का समय आ गया है और टेस्ट टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किए जाने की जरूरत है।

Advertisement

रोजर्स ने कहा, "मैं क्रिकेट को अलविदा कहते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नए बदलावों टीम में कुछ नए चेहरों को शामिल करने का समय आ चुका है। आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है, खासकर नए खिलाड़ियों के लिए लेकिन यह खेल का हिस्सा है।"

इंग्लैंड के हाथों गंवा चुके मौजूदा एशेज श्रृंखला में रोजर्स ऑस्ट्रेलिया के कुछ बेहद सफल बल्लेबाजों में से हैं और अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ नौवें पायदान पर हैं।

रोजर्स ने 2008 से 2015 के बीच 24 टेस्ट मैच खेले और 1,972 रन बनाए, जिसमें पांच शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 173 रन है।

(आईएएनएस)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार