महाराष्ट्र में जारी कोरोना के कहर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के 15 ग्राउंड स्टाफ्स के कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इन लोगों को वानखेड़े स्टेडियम में बायो-बबल में शामिल किया गया है जबकि पिछले सप्ताह पॉजिटिव पाए गए दो सदस्य घर में क्वारंटीन हैं।

Advertisement

एमसीए के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "पिछले सप्ताह जिन दो ग्राउंड स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उन्हें घर में क्वारंटीन में रखा गया है। अन्य 15 स्टाफ्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि हमारे पास फिलहाल फाइनल रिपोर्ट की कॉपी नहीं आई है। यह 15 सदस्य वानखेड़े स्टेडियम में ही रहेंगे।"

Advertisement

अभ्यास सत्र बांद्रा के बीकेसी और कांदीवली के एमसीए स्टेडियम में हो रहे है लेकिन आईपीएल के मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में होंगे। अधिकारी ने कहा, उन दो आयोजन स्थल पर कोई दिक्कत नहीं है, जहां टीमें अभ्यास कर रही हैं। अक्षर पटेल और ग्राउंड स्टाफ के दो सदस्यों के पॉजिटिव होने के अलावा कोई परेशानी नहीं है।

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्राबोर्न स्टेडियम में भी कुछ प्री-टूर्नामेंट प्रैक्टिस सेशन होने हैं लेकिन यह स्टेडियम एमसीए के अधीन नहीं है। मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 11000 मामले सामने आए थे। पूरे देश में इस महमारी के रविवार को 11 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल का पिछला सीजन दर्शकों के बिना संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया गया था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार