CPL 2023: एलिक अथानाज़े (Alick Athanaze) के शानदार अर्धशतक के दम पर बारबाडोस रॉयल्स ने शुक्रवार (1 सितंबर) को केंसिंग्टन ओवल में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 के 14वें मैच में जमैका तलावाज को 6 विकेट से हरा दिया। जमैका के 160 रन के जवाब में बारबाडोस ने 1 ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। अथानाज़े को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की शुरूआत खराब रही और दोनों ओपनर रहकीम कॉर्नवॉल और काइल मेयर्स 25 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गए। इसके बाद अथानाजे और लौरी इवांस ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। 24 साल ने अथानाजे ने 48 गेंदों में 7 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली। वहीं इवास ने 26 गेंद में 30 रन बनाए।

Advertisement

जमैका के लिए क्रिस ग्रीन ने 2 विकेट, सलमान इरशाद और इमाद वसीम ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे शमराह ब्रूक्स ने 41 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौकों और 4 छक्के जड़े। वहीं इमाद वसीम ने 33 रन का योगदान दिया।

Also Read: Cricket History

बारबाडोस के लिए जेसन होल्डर और कायस अहमद ने 2-2 विकेट, वहीं काइल मेयर्स और रूलोफ़ वान डेर मेरवे ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार