नई दिल्ली, 10 सितम्बर | अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को मात देकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की और इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे देश ने खुशी मनाई। मैच का आखिरी विकेट लेने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी झूम उठे, लेकिन यह जश्न सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा बल्कि अफगानिस्तान तक पहुंचा।

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी शफीक स्तानिकजाई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अफगानिस्तान में बच्चों को जश्न बनाते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

स्तानिकजाई ने लिखा, "यह जीत हमारे लिए राष्ट्र के लिए बहुत मायने रखती है। ब्लू टाइगर्स आपसे हम सभी बहुत प्यार करते हैं। राशिद खान तुम क्रिकेट की दुनिया में एक सुपर स्टार हो। मोम्मद नबी मुझे यकीन है कि आप आपने टेस्ट करियर को इसे बेहतरीन तरीके से समाप्त नहीं रक सकते थे।" अफगानिस्तान का यह अबतक का केवल तीसरा टेस्ट मैच था।

अफगानिस्तान की टीम पांच नंवबर से देहरादून में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार