अगस्त 28, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारत और वेस्टइंडीज के बीच अमेरिका की धरती पर खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को शर्मानाक हार झेलनी पड़ी। अंतिम ओवर में टीम इंडिया केवल 8 रन ही बना पाई। भारतीय खेलप्रेमियों ने एक बार फिर से टीम इंडिया की नाकामी के पीछे स्टुअर्ट बिन्नी को जिम्मेदार ठहराया है। धोनी ने खोला राज, क्यों नहीं दिला पाए जीत ?

Advertisement

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर क्रिकेट फैंस ने बिन्नी पर तंज कसते हुए उनकी वाइफ और स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर को निशाना बनाया है।

Advertisement

एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि स्टुअर्ट बिन्नी ने लाइफ में सिर्फ एक ही उपलब्धि पाई है, और वो है उनकी वाइफ मयंती लैंगर।

बिन्नी पर कई फैंस ने टीम इंडिया के हार का गुस्सा निकाला। एक फैन ने ट्विटर पर ये तक कह दिया कि अब रामगोपाल वर्मा बिन्नी की बायोपिक बनाएंगे जिसमें लीड रोल में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन होंगे। केएल राहुल इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से चुके।

आपको बता दे यह पहला मौका नहीं है जब बिन्नी का मजाक बनाया गया है। इससे पहले भी आईपीएल 2016 कै दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार कैच लपकने पर बिन्नी को लेकर फैंस ने मजाक बनाया था। बिन्नी इतने मशहूर हुए कि ट्विटर पर ट्रेंड करने लग गए।

Advertisement

अली अजहर नाम के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा- आईपीएल में कैच लेने के बाद बिन्नी और उनकी वाइफ की सात में सेल्फी तो बनती है।
मगर बिन्नी की वाइफ भला चुप कैसे रह सकती थी। मयंती ने कुछ ही देर में ट्विटर पर बिन्नी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा – अली अजहर, हमारी टांग खिंचाई करने के लिए शुक्रिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार