Mitchell Marsh Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (LSG Vs PBKS) की टक्कर होगी। ये मुकाबला शनिवार, 23 मई को लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में LSG के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।

Advertisement

टूटेगा निकोलस पूरन का महारिकॉर्ड: 34 साल मिचेल मार्श एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि साल 2026 के IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 मैचों में 43.30 की औसत और 163.18 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने 36 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

यहां से वो LSG के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने अपनी पारी में पांच छक्के जड़ने का कारनामा करते हैं, तो वो निकोलस पूरन को पछाड़कर एक IPL सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। गौर करें कि निकोलस पूरन ने साल 2025 के सीजन में LSG के लिए 40 छक्के ठोके थे। इस सीजन उन्होंने 524 रन बनाए थे। 

LSG के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के:

निकोलस पूरन (2025) : 40 छक्के
मिचेल मार्श (2025) : 37 छक्के
मिचेल मार्श (2026*) : 36 छक्के
निकोलस पूरन (2024) : 36 छक्के
केएल राहुल (2022): 30 छक्के

ये भी जान लीजिए कि मिचेल मार्श IPL के 19वें सीजन की ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। वो टूर्नामेंट में 13 मैचों में 563 रन बनाने के साथ फिलहाल चौथे पायदान पर हैं। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि LSG के लिए मिचेल मार्श के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ मौजूदा सीजन में 300 रन तक भी नहीं बना पाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी स्क्वॉड: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, मैथ्यू ब्रीत्जके, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार