14 जनवरी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के लिए एक बुरी खबर सामने आई। हुआ ये कि  किसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट के ऑफिशियली ट्विटर को हैक कर लिया गया जिसके कारण फैन्स को काफी असुविधा झेलनी पड़ी।

Advertisement

आईसीसी ने भी अपने ऑफिशियली ट्विटर पर फैन्स को यह जानकारी दी। लेकिन अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट का ऑफिशियली ट्विटर को ठीक कर लिया गया है और अब फैन्स साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लाइव अपडेट्स का मजा बिना हिचक के साथ ले सकते हैं। आईसीसी ने भी अपने ट्विटर पर इस बात की पूष्टि कर दी है।

Advertisement

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम को तीसरे टेस्ट में जीत के लिए 228 रनों की दरकार है। साउथ अफ्रीका ने इस तरह पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 381 रनों का लक्ष्य रख दिया है। 

पाकिस्तान ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को अभी जीत के लिए 228 रन और बनाने हैं जबकि उसके पास दो दिन और सात विकेट बचे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार