पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 104 रनों से मात खाने के बाद साउथ अफ्रीका को रविवार को आईसीसी विश्व कप के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश का सामना करना है।

Advertisement

पहले मैच में इंग्लैंड के हरफनमौला खेल से मात खानी वाली दक्षिण अफ्रीका के सामने इस मैच में भी चुनौती कम नहीं है। उसकी कोशिश पिछले मैच से सीख ले इस मैच से अपना खाता खोलने की होगी।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी में कमजोरी साफ उजागर हो गई थी। टीम की बल्लेबाजी कप्तान फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डी कॉक पर ही निर्भर है। इन दोनों के अलावा उसके पास कोई और ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो कमाल दिखा सके या इन दोनों की तरह रन कर सके। 

डी कॉक ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाया था लेकिन कप्तान का बल्ला नहीं चल सका था। न ही ज्यां पॉल ड्यूमिनी, हाशिम अमला जैसे अनुभवी बल्लेबाज कमाल दिखा पाए थे। 

युवा रासी वान डर डुसेन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और डी कॉक के साथ अच्छी साझेदारी की थी, लेकिन इन दोनों के अलावा दक्षिण अफ्रीका टीम का कोई और बल्लेबाज नहीं चल सका था। 

इसके साथ - साथ हाशिम अमला को लेकर खबर है कि शायद वो बांग्लादेश के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उनके सिर पर चोट लगी थी। ऐसे में एक मैच का रेस्ट शायद हाशिम अमला को दिया जा सकता है।अटकले ये भी है कि अभ्यास सत्र के दौरान हाशिम अमला मौजूद नहीं रहे थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार