आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में सीएसके की टीम आगामी सीज़न में अपने फैंस को जीत की सौगात देना चाहेगी। हालांकि, इस सीज़न में फैंस के एक और सवाल का जवाब ढ़ूंढने की कोशिश कर रहे हैं और वो सवाल ये है कि क्या ये सीज़न महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीज़न हो सकता है।

Advertisement

अगर आपके मन में भी यही सवाल घूम रहा है तो सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। विश्वनाथन ने कहा है कि एमएस धोनी 2021 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना जारी रख सकते हैं क्योंकि इस साल येलो आर्मी के साथ ये उनका आखिरी मैच नहीं होगा।

Advertisement

आपको बता दें कि धोनी ने पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी और उम्मीद की जा रही थी कि वह यूएई में पिछले सत्र के अंत में आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, माही ने पिछले सीज़न में खुद ये कंफर्म  कर दिया था कि आईपीएल 2020 उनका आखिरी सीज़न बिल्कुल भी नहीं होने वाला है ।

सीएसके के सीईओ विश्वनाथन ने द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा, "देखिए, मुझे नहीं लगता कि यह उनका आखिरी साल है। यह मेरा निजी विचार है और मुझे नहीं लगता कि हम माही के बाद अब किसी और की तरफ देख रहे हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार