IPL 2021: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस (scott styris) ने आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले भविष्यवाणी की थी। स्कॉट स्टायरिस की भविष्यवाणी के अनुसार मुंबई इंडियंस छठवीं बार आईपीएल का खिताब जीतेगी वहीं सीएसके की टीम इस बार आठवें नंबर पर यानी सबसे फिसड्डी रहेगी।

Advertisement

स्कॉट स्टायरिस जो कि धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स से खेल चुके हैं उनके इस ट्वीट पर सीएसके ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से तमिल गाने की एक लाइन ट्वीट करते हुए लिखा, 'ex मच्ची, क्यों माची? येलो माची (माची एक तमिल शब्द है जिसका मतलब दोस्त या भाई के लिए होता है)

Advertisement

चैन्नई सुपर किंग्स के इस ट्वीट पर स्कॉट स्टायरिस ने रिएक्ट किया है। स्कॉट स्टायरिस ने काफी मस्ती भरे मूड में ट्वीट कर लिखा, 'मैं खुद को फटकारता हूं। सुपर कोच स्टेफिन फ्लेमिंग ने मुझे पहले ही बता चुका है।' इसके साथ ही स्टायरिस ने एक GIF फाइल शेयर करते हुए माफी भी मांगी है।

बता दें कि धोनी की टीम सीएसके को अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। वहीं आईपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी के बीच चैन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार