27 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। यूसुफ पठान की शानदार पारी के बल पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाए।
Advertisement
Advertisement
केन विलियमसन 47 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं शिखर धवन ने 26 रन की पारी खेली। इन सबके साथ - साथ यूसुफ पठान ने 45 रन बनाकर अच्छे हाथ दिखाए और ब्रेथवेट ने 24 रन की पारी खेली।
सीएसके के गेंदबाज कर्ण शर्मा को एक विकेट मिला तो साथ ही ब्रावो और जडेजा भी एक विकेट लेने में सफल रहे। इसके अलावा लुंगी नगिडी को भी एक विकेट मिला। शार्दुल ठाकुर 1 विकेट लेने में सफल रहे।
धोनी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था।
Advertisement