14 जुलाई,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक बड़ा कीर्तिमान बना लिया। वह साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

इस मुकाबले में स्टेन ने पहली और दूसरी पारी में सिर्फ एक-एक विकेट हासिल किया। इसके साथ ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट हो गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शॉन पोलॉक की बराबरी कर ली है। पोलॉक ने 108 मैचों में 421 विकेट हासिल किए हैं।

वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं।  

बता दें कि स्टेन 6 महीन के लंबे अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच भारत के खिलाफ जनवरी 2018 में खेला था। 

हालांकि इस मुकाबले में स्टेन अपनी गेंदबाजी का वो कमाल नहीं दिखा पाए, जिसके लिए जाने जाते हैं। जिसके चलते उनकी टीम को 278 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार