डी'आर्सी शॉर्ट (D’Arcy Short)  की तूफानी पारी के दम पर होबार्ट हरिकेंस ने बेलिरिव ओवल में खेले गए बिग बैश लीग 2020-21 के पांचवें मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 11 रन से हरा दिया। होबार्टच के 174 रनों के जवाब में एडिलेड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी। देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

होबार्ट हरिकेंस की पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी होबार्ट हरिकेंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। ओपनर डी'आर्सी शॉर्ट ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली। इसके अलावा उनके साथ ओपनर विल जैक्स ने 34 रन और कॉलिन इनग्राम ने 25 रन की पारी खेली।

एडिलेड के लिए वेस एगर ने 2, वहीं डेनियल वॉरेल और कप्तान पीटर सीडल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

एडिलेड स्ट्राइकर्स की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड टीम की शुरूआत खराब रही और लगातार एक छोर से विकेट गिरते रहे। 15वें ओवर में स्कोर 102 पर 9 विकेट होने के बाद डेनियल वॉरेल ने डैनी ब्रिग्स के साथ मिलकर पारी को संभाला लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार करवाने में नाकाम रहे। दोनों ने 10वें विकेट के लिए 61 रनों की नाबाद साझेदारी की। 

Advertisement

वॉरेल ने 39 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन, वहीं ब्रिग्स ने 18 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेली।

होबार्ट के लिए जेम्स फॉल्कनर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा जोहान बोथा  और रिले मेरेडिथ ने 2-2, वहीं नाथन एलिस ने 1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार