सेंट लूसिया जॉक्स ने शनिवार (22 अगस्त) के खेले गए सीपीएल  (CPL) 2020 के सातवें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 10 रन से हरा दिया। मैच के बाद Cricketnmore.com से बातचीत में सेंट लूसिया के कप्तान डैरेन सैमी ने बताया कि कैसे इंटरनेशनल क्रिकेट के मुकाबले सीपीएल जैसी टी-20 लीग में टीम की कप्तानी करना कैसे मुश्किल है। 

Advertisement

मैच के बाद सेंट लूसिया जॉक्स के कप्तान से यह सवाल पूछा गया कि इंटरनेशनल क्रिकेट और किसी टी20 लीग में से किसमें कप्तानी करना ज्यादा मुश्किल है तो उन्होंने जवाब दिया कि, "इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करना ज्यादा आसान है क्योंकि इंटरनेशनल मैचों में आप उन खिलाड़ियों के साथ खेलते है जिनको आप जानते है और उनके साथ आपने लगातार क्रिकेट खेला होता है। आप एक ही क्षेत्र से आते है और सब वेस्टइंडीज से ही होते है तो चीजें थोड़ी आसान हो जाती है। 

Advertisement

सैमी ने आगे रहा “ लेकिन दुनिया की अलग-अलग टी-20 लीग में यह काम मुश्किल होता है। आप बहुत बार ऐसे देश में जाते है जहां आप साथी खिलाड़ी की भाषा नहीं समझ पाते। जैसे कई बार आप बांग्लादेश खेलने जाते हैं तो वहां के कई खिलाड़ी आपकी बात नहीं समझ पाते। भाषा की बाधा होने के चलते आपको अपनी बातें समझाने में परेशानी आती है। इस लहजे से इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करना आसान होता है। हालांकि अब सभी खिलाड़ियों ने बहुत बार एक दूसरे के साथ दुनिया की कई टी-20 लीग खेली हैं तो सब घुल-मिल गए है और एक दूसरे को समझ गए है। आप हमारी जॉक्स की टीम को ही देख लीजिए। हमारे टीम में न्यूजीलैंड , अफगानिस्तान तथा कई अलग-अलग कैरिबियन खिलाड़ी है और सभी अपनी तरफ से अच्छा करने की कोशिश कर रहे है। हम आगे भी अपने जीत के सिलसिले को कायम रखना चाहेंगे।" 

बता दें कि सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम ने सबसे ज्यादा दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार