16 जनवरी (CRICETNMORE)| बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज डारेन ब्रावो दो साल बाद वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में वापसी करने तैयार हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज टीम में चुना गया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रावो के अलावा चयनकर्ताओं ने टीम में दो नए खिलाड़ी भी चुने हैं। 26 साल के जॉन कैम्पबेल और 30 साल के शमारह ब्रूक्स को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

टीम में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की भी वापसी हुई है। उन्होंने 2017 इंग्लैंड दौरे के बाद से टेस्ट मैच नहीं खेला है। वह हालांकि कमर में तकलीफ से जूझ रहे हैं इसलिए चयनकर्ताओं ने ओशाने थॉमस को उनके कवर के तौर पर चुना है। 

Advertisement

चयन समिति के अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन ने कहा, "डारेन ब्रावो की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को दम मिलेगा। हम टीम के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद करते हैं। चोट की वजह से बाहर चल रहे जोसेफ को टीम में चुना गया है और शमारह ब्रूक्स को घरेलू क्रिकेट में उनके दमदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है।"

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रैग ब्राथवेट, डैरेन ब्रावो, शमारह ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेज, शेन डॉवरिच, शेनन गैब्रिएल, शिमरोन हेटमायेर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वॉरिकेन, ओशाने थॉमस (जासेफ के कवर के तौर पर) 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार