दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने बुधवार को विशाखापत्तनम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 18 रन की पारी खेली और मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे।  

 
Advertisement

पांचवां ओवर करने आए स्टार्क की दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने मिड-विकेट के ऊपर 85 मीटर लंबा छक्का जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

वॉर्नर आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा को पछाड़कर दूसरे स्थान पहुंच गए हैं। रोहित के नाम 112 छक्के दर्ज हैं, वहीं वॉर्नर के 113 छक्के हो गए हैं। 156 छक्कों के साथ क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

बता दें कि वॉर्नर ने इस सीजन 4 मैच में 37 की औशत से 148 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 52 रन है।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन का विशाल स्कोर बनाया। जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Also Read: Live Score

Advertisement

केकेआर के लिए सुनील नारायण ने 39 गेंदों में 85 रन औऱ युवा अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं रसेल ने 41 रन औऱ रिंकू सिंह ने 26 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार