SA vs ENG: डेविड मलान (55) के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हरा तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। यहां बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने एक गेंद पहले छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

आसान से लक्ष्य की पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने जेसन रॉय (14) का विकेट जल्दी खो दिया। इसके बाद जोस बटलर (22) भी पवेलियन लौट लिए। जॉनी बेयस्टो तीन रन ही बना सके। मलान को फिर बेन स्टोक्स (16) और कप्तान इयोन मोर्गन का साथ मिला। 134 के कुल स्कोर पर लुंगी नगिदी ने मलान को आउट कर दिया। सैम कुरैन (1) भी आउट हो गए।

Advertisement

कप्तान मोर्गन ने 26 रनों पर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके साथ क्रिस जोर्डन एक रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सके और टीम लगातार विकेट खोती रही। टीम के लिए कप्तान क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे ने 29, रासी वान डर डुसैन ने 25 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार