साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एल्गर ने 68 गेंदों में दो चौकों की मदद से 26 रन बनाए और एक रन चुराने के चक्कर में मार्नस लाबुशेन के हाथों रनआउट हो गए।   

Advertisement

5000 रन पूरे 

Advertisement

एल्गर ने इस छोटी सी पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले एल्गर साउथ अफ्रीका के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जैक कैलिस, हाशिम अमला, ग्रीम स्मिथ, एबी डी विलियर्स, गैरी कस्टर्न, हर्शल गिब्स और मार्क बाउचर ने साउथ अफ्रीका के लिए यह कारनामा किया था। 

कपिल देव-जॉनी बेयरस्टो की लिस्ट में

एल्गर बिना रनआउट हुए टेस्ट में 5000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कपिल देव और जॉनी बेयरस्टो ने ही ऐसा कर पाए थे। बेयरस्टो ने बिना रनआउट हुए 5482 रन और कपिल ने 5248 रन बनाए हैं। 

एल्गर के टेस्ट करियर में वह पहली बार रनआउट हुए हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज की पहली तीन पारियों में एल्गर फ्लॉप रहे हैं। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में एल्गर ने क्रमश: 3 और 2 रन बनाए थे। 

इस मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला सही साबित हुआ और 29 रन के कुल स्कोर पर सरेल एरवी के रूप में पहला झटका लगा। पहले दिन लंच के समय तक साउथ अफ्रीका टीम की हालत और खस्ता हो गए, 58 रन तक पहुंचते-पहुंचते 4 बल्लेबाज आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार