नई दिल्ली, 28 अक्टूबर| दिल्ली में रविवार रात को दिवाली के दौरान वायु प्रदूषण स्तर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है क्योंकि पटपड़गंज इलाके में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में वायु प्रदूषण का स्तर 999 दर्ज किया गया।

Advertisement

दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच के आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Advertisement

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वायु प्रदूषण के बावजूद मैच अपने तय कार्यक्रम पर होगा।

उन्होंने कहा, "पहले टी-20 मैच के आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं होगा। हमें लगता है कि इस समय राजधानी का वायु प्रदूषण ठीक नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में यह ठीक हो जाएगा।"

एक्यूआई के मापदंडों के अनुसार, एक्यूआई स्तर अगर 0 से 50 के बीच में हो तो अच्छा, 51 से 100 के बीच में हो तो संतोषजनक, 101-200 तक मध्यम जबकि 301 से 400 तक के बीच में हो तो खराब माना जाता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार