20 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। कप्तान श्रेयस अय्यर औऱ शिखर धवन के अर्धशतकों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 37वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब के 163 रनों के जवाब में दिल्ली ने ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही और 24 रन के कुल स्कोर पर पृथ्वी शॉ  (13) के रूप में पहला  झटका लगा। उन्हें चौथे ओवर में मंदीप सिंह ने रनआउट किया। इसके बाद शिखर धवन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। धवन ने 41 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। धवन के आउट होने के बाद ऋषभ पंत सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान अय्यर ने 49 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन की पारी खेली। अंत में कॉलिन इनग्राम ने भी 19 रनों का योगदान दिया। 

पंजाब के लिए हरडस विजोएन ने दो विकेट और मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किया। 

किंग्स इलेवन पंजाब की पारी

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने क्रिस गेल की धमाकेदार पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए। गेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में छह चौके और पांच छक्कों के दम पर 69 रन बनाए। उनके अलावा मंदीप सिंह ने 30 रन और हरदीप बराड़ ने नाबाद 20 रन बनाए। 

Advertisement

दिल्ली की ओर से संदीप लामिछाने ने तीन जबकि कगिसो रबाडा और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए। 


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार