IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 59 रनों से हरा दिया। मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बैंगलोर के बल्लेबाज एरॉन फिंच (Aaron Finch) को मांकड़िंग (Mankading) की चेतावनी दी।

Advertisement

बैंगलोर की पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाजी के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने गेंद फेंकने के लिए एक्शन लिया लेकिन गेंद रिलीज नहीं की। RCB के बल्लेबाज फिंच क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे। ऐसे में अश्विन के पास फिंच को आउट करने का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अश्विन ने फिंच को मांकड़ करने की चेतावनी दी। 

Advertisement

इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए। अब इस पूरे मामले पर रविचंद्रन अश्विन ने प्रतिक्रिया देते हुए मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया है। अश्विन ने ट्वीट कर लिखा,'मैं साफ कर देना चाहता हूं। 2020 में यह मेरी ओर से पहली और आखिरी चेतावनी है। मैंने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है। बाद में कोई मुझे दोष मत दे। मैं और एरॉन फिंच वैसे अच्छे दोस्त हैं।'

 

रविचंद्रन अश्विन ने अपने इस ट्वीट में दिल्ली के कोच रिकी पोंटिग और एरॉन फिंच को भी टैग किया था। बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में मांकड़िंग का विवाद काफी चर्चा में रहा था। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड़ किया था जिसपर कई लोगों द्वारा ऐतराज जताया गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार