भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय बांगर (Sanjay Bangar) को लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और इसी कारण उसे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ होने वाले आईपीएल-13 के पहले क्वालीफायर में बढ़त होगी। दिल्ली ने अपने अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आसानी से छह विकेट से हराया था।

Advertisement

बांगर ने स्टार स्पोर्टस के शो पर कहा, "मैं एक बात कहना चाहता हूं, एक बार जब आप प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं तो अतीत में क्या हुआ यह मायने नहीं लगता। यह दिन पर निर्भर करता है कि उस दिन कौन सी टीम कैसा खेलती है। मैं मानता हूं कि बेशक दिल्ली के पास ज्यादा प्लेऑफ मैच खेलने का अनुभव नहीं है, लेकिन वह इस सीजन जिस तरह का खेले हैं वो शानदार है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "शुरुआत में सफल हुए, बाद में थोड़ी असफलता मिली। इसके बाद क्वालीफाई करने के लिए एक शानदार मैच खेला औ दूसरा स्थान हासिल किया।"

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस तरह का संयोजन दिल्ली के पास है, उनके पास युवा और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज हैं, विदेशी खिलाड़ियों का तेज गेंदबाजी आक्रमण है और भारतीय स्पिनर हैं। उनके पास अनुभव, तेजी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। अगर कोई टीम है जो दिल्ली कैपिटल्स को चुनौती दे सकती है तो वो है दिल्ली कैपिटल्स। इसलिए मुंबई को सावधान रहना चाहिए। यह आसान नहीं रहने वाला है।"

लीग चरण में हालांकि दोनों टीमों के बीच हुए दो मुकाबलों में मुंबई ने दोनों मुकाबले जीते थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार