नई दिल्ली, 15 मई (CRICKETNMORE)| दिल्ली डेयरडेविल्स के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के प्लेऑफ में क्वालीफाई न कर पाने से निराश टीम के मेंटॉर राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम के युवा बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता की जरूरत है। दिल्ली आईपीएल के इस संस्करण में 14 मैच खेलने के बाद 12 अंक हासिल करते हुए छठे स्थान पर रही।

Advertisement

उसके युवा बल्लेबाजों ऋषभ पंत ने इस संस्करण में 366, संजू सैमसन ने 386, श्रेयस अय्यर ने 338, करुण नायर ने 281 रन बनाए। 

Advertisement

आखिरी मैच में भी दिल्ली अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा रखे गए 162 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और मैच हार गई। 

द्रविड़ ने कहा कि नीलामी के दौरान खिलाड़ियों को कई चीजों को ध्यान में रखकर खरीदा गया था। उन्होंने कहा कि अनुभव ने होने के बाद भी इन युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन निरंतरता की कमी साफ देखी गई।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप   

द्रविड़ ने रविवार को बेंगलोर के खिलाफ हुए मैच के बाद कहा, "जाहिर सी बात है हम निराश हैं। हमसे उम्मीद थी की हम प्लेऑफ में क्वालीफाई करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हमारे लिए युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मेरा मानना है कि युवा खिलाड़ियों में भविष्य में बड़ा सितारा बनने की काबिलियत है। ऋषभ, संजू ने अच्छी गेंदबाजी के सामने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बताया कि उनमें काफी प्रतिभा है। हालांकि उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता की जरूरत है लेकिन उनकी काबिलियत पर कोई शक नहीं है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। किसी भी फ्रेंचाइजी ने अनुभवी भारतीय खिलाड़ी को नीलामी में नहीं छोड़ा था। हमने ईमानदारी से युवा खिलाड़ियों का साथ देना का फैसला लिया और उन्हें विदेश खिलाड़ियों के अनुभव के साथ उपयोग करने की सोच रखी, लेकिन हार के लिए कोई बहाना नहीं। हमारे पास मौका था लेकिन हमने उसका फायदा नहीं उठाया।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार