वडोदरा, 10 अक्टूबर | दिल्ली ने अपने तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक की मदद से गुरुवार को यहां खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड-9 के मैच में ओडिशा को 63 रनों से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुज रावत (69), नीतीश राणा (56) और कप्तान ध्रुव शौरी (51) के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 299 रन का स्कोर बनाया और फिर ओडिशा को निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 236 रन पर रोक दिया।

Advertisement

ओडिशा के लिए कप्तान शुभ्रांशु सेनापति ने सर्वाधिक 77, राजेश मोहंती ने नाबाद 39 और अभिषेक राउत ने नाबाद 32 रन बनाए। सेनापति ने 77 गेंदों का सामना किया, जिसमें उसने आठ चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisement

दिल्ली की ओर से मनन शर्मा ने सर्वाधिक तीन, नीतीश राणा ने दो और नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह तथा पवन नेगी ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले दिल्ली ने अपने तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक के दम पर छह विकेट पर 299 रन का स्कोर बनाया। रावत ने 88 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के, शौरी ने 53 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के और राणा ने 45 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए।

उनके अलावा ललति यादव ने नाबाद 46 और हितने दलाल ने 45 रनों का योगदान दिया।

ओडिशा की ओर से सूर्यकांत प्रधान ने तीन, पप्पु रॉय ने दो और दीपक बहेरा ने एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार