न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Convey) ने बुधवार (2 जून) को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। टेस्ट डेब्यू कर रहे कॉनवे पहले दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 240 गेंदों में 16 चौकों की मदद से नाबाद 136 रन बनाए।

Advertisement

तोड़ा 25 साल पुराना रिकॉर्ड

Advertisement

कॉनवे इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज सौरव गांगुली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। गांगुली ने जून 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए 131 रनों की पारी खेली थी। दोनों के बीच एक समानता है, गांगुली औऱ कॉनवे का बर्थडे 8 जुलाई को होता है।

ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज

कॉनवे लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले तीसरे विदेशी और कुल छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के हैरी ग्राहम (1893) और भारत के सौरव गांगुली (1996) ने ही यह कारनामा किया है। 

84 साल बाद किया कमाल

Advertisement

कॉनवे लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू करते हुए 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले साल 1937 में न्यूजीलैंड के लिए मर्व वालेस, सन्नी मोलोनी ने लॉर्ड्स के मैदान पर ये कमाल किया था। 

सबसे बड़ी पारी

न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी कॉनवे ने अपने नाम कर लिया है। इससे पहले केन विलियमसन ने नवंबर 2010 में भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए 131 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेच के नुकसान पर 246 रन बना लिए हैं। बता दें कि कॉनवे मूल रूप से साउथ अफ्रीका से हैं। वहीं उन्होंने घरेलू क्रिकेट भी खेला, लेकिन नेशनल टीम में मौका नहीं मिलने के बाद वह 2017 में न्यूजीलैंड आ गए थे। न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार