16 जनवरी। बीसीसीआई ने धोनी को अपने सालाना कॉन्ट्रेक में शामिल ना करके हर किसी को हैरान कर दिया। ऐसा माना जा रहा है बीसीसीआई ने धोनी के साथ ऐसा कर यह संकेत दिए हैं कि उनकी जगह अब टीम इंडिया में नहीं है और वो कभी भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। 

Advertisement

लेकिन वहीं दूसरी ओर धोनी इन सभी बातों की परवाह किए बगैर अपने घर रांची के झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी का अभ्यास करना शुरू कर दिया है। 

Advertisement

मीडिया में आई खबर के अनुसार धोनी रणजी ट्रॉफी में रांची के मैच में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। धोनी ने इसके लिए प्रैक्टिस 14 जनवरी से ही शुरू कर दी है। 

अपनी बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान धोनी नई गेंदबाजी मशीन के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। यानि धोनी घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले हैं।

अब ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल में अच्छा परफॉर्मेंस कर धोनी टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे। फैन्स के लिए यह खुशखबरी है कि वो हाल के समय में रिटायरमेंट शायद नहीं करेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार