IPL 2021 Final CSK Vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को 27 रनों से हराकर आईपीएल के खिताब पर कब्जा कर लिया है। यह धोनी और सीएसके के लिए चौथा आईपीएल का खिताब है।

Advertisement

धोनी ने इस दौरान मैच खत्म होने के बाद अपने भविष्य को लेकर भी खुलासा किया और बातों-बातों में बताया कि वो अगले साल के आईपीएल में खेलेंगे या नहीं। धोनी ने कहा कि वो जो भी फैसला लेंगे वो चेन्नई की हित में लेंगे। अगले साल दो नई टीमें भी आ रही है  और ये कही न कही धोनी इस हिसाब से मेगा ऑक्शन को लेकर भी असमंजस में हैं और उनके अनुसार टीमों उनके टीम के साथ रहने से ज्यादा जरूरी है कि फ्रेंचाइजी अच्छे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करे।

धोनी ने कहा,"हमें ये फैसला लेना होगा कि चेन्नई के लिए क्या अच्छा है। यह मायने नहीं रखता कि मैं वहां पर टॉप 3 या 4 में रहता हूं या नहीं, चाहे रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट कुछ भी हो।"

धोनी ने आगे बात करते हुए कहा कि एक मजबूत कोर बनाने की जरूरत है। थाला ने कहा कि अगले साल के मेगा ऑक्शन में आने वाले 10 साल के लिए टीम तैयार होगी।

इस दौरान जब हर्षा भोगले ने धोनी से ये कहा कि आपने जो इतने सालों से टीम के लिए बेहतरीन काम किया उसके लिए शुक्रिया और धोनी अपने पीछे एक लेगेसी छोड़कर जा रहे हैं। इसके जवाब में सीएसके के कप्तान ने कहा, "लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है।"

अब धोनी के ऐसा कहने का मतलब दर्शकों के लिए यही था कि धोनी अगले साल चेन्नई के लिए खेलेंगे। हालांकि कुछ दिनों पहले ही इस दिग्गज ने ये भी कहा था कि अगले साल वो पीली जर्सी में दिखेंगे लेकिन क्या मैं सीएसके के लिए खेलूंगा ये नहीं पता।"

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार