England vs Sri Lanka 3rd Test: श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) ने इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दहाईं के आंकड़े तक ना पहुंचने का बावजूद भी एक खास रिकॉर्ड बना दिया। करुणारत्ने ने 21 गेंदों में 8 रन बनाए औऱ क्रिस वोक्स को उनकी ही गेंद पर कैच थमा बैठे। 

Advertisement

इस छोटी सी पारी में पहला रन बनाते ही करुणारत्ने ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए औऱ वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले श्रीलंका के चौथे क्रिकेटर बने हैं। उनसे पहले कुमार संगाकारा (12400), महेला जयवर्धने और एंजेलो मैथ्यूज (7731) ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

इसके अलावा करुणारत्ने ने श्रीलंका के लिए टेस्ट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में करुणारत्ने ने कुमार संगाकारा को पछाड़ दिया है। करुणारत्ने के टेस्ट की चौथी पारी में अब 1964 रन हो गए हैं, वहीं संगाकारा के नाम 1963 रन दर्ज हैं। 

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में करुणारत्ने के प्रदर्शन खास नहीं रहा। तीन टेस्ट की छह पारियो में 18 की औसत से उन्होंने 108 रन बनाए, जिसमें बेस्ट स्कोर 55 रहा। इस टेस्ट की पहली पारी में वह 9 रन बनाकर रनआउट हुए थे। 

बता दें कि 219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 125 रन की दरकार है।  दिन के अंत पर पथुम निसांका 53 रन और कुसल मेंडिस 30 रन बनाकर नाबाद रहे। करुणारत्ने के सस्ते में आउट होने के बाद दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार