श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) ने रविवार (25 मई) को आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2023 के मुकाबले में शतक जड़क इतिहार रच दिया। करुणारत्ने ने 103 गेंदों में 8 चौकों की मदद सै 103 रन की पारी खेली।  2011 में डेब्यू करने वाले करुणारत्ने का यह पहला वनडे शतक है। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पांचवें श्रीलंकाई

Advertisement

करुणारत्ने श्रीलंका के पांचवें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार 5 वनडे पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से वनडे टीम में वापसी करने वाले करुणारत्ने का यह लगातार पांचवां 50 प्लस स्कोर है। इससे पहले सनथ जयसूर्या (1997), तिलकरत्ने दिलशान (2013), कुमार संगाकारा (2014) और दिनेश चांदीमल (2016) ने यह कारनामा किया था। 

सबसे ज्यादा उम्र में शतक

करुणारत्ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा उम्र में पहला वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 35 साल 65 दिन की उम्र में अपना पहला शतक जड़ा है। इससे पहले तिन समरवीरा ने 32 साल 351 दिन की उम्र में अपना पहले वनडे शतक जड़ा था। 

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

करुणारत्ने पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक जड़े हैं। इसके अलावा करुणारत्ने ने वनडे में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए।

Also Read: Live Scorecard

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका की शुरूआत खराब रही और 48 रन के कुल स्कोर पर दूसरा झटका लगा। इसके बाद करुणारत्ने ने सदीरा समरविक्रमा के साथ मिलर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी की। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार