Sri Lanka vs West Indies 2nd Test: दिनेश चांदीमल (Dinesh Chandimal) और ओशादा फर्नांडो (50) के अर्धशतक के श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं। निरोशन डिकवेला (42 रन) और डुनिथ वेलालागे (6) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत शानदार रही और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और ओशादा फर्नांडो ने मिलकर 92 रनों की पारी खेली। फर्नांडो ने 50 रन और करुणारत्ने ने 40 रन की पारी खेली। लेकिन 28 रन के अंदर तीन विकेट गिर गए।

Advertisement

इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 75 रन जोड़े।  अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे मैथ्यूज ने 42 रन की पारी खेली वहीं चांदीमल ने 80 रन बनाए। इसके अलावा धनंजया डी सिल्वा ने भी 33 रन का योगदान दिया। 

पाकिस्तान के लिए पहले दिन मोहम्मद नवाज ने दो विकेट, नसीम शाह, नौमान अली और यासिर शाह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार