नई दिल्ली, 16 मार्च (CRICKETNMORE)| दिनेश कार्तिक और कप्तान विजय शंकर के अर्धशतकों की मदद से तमिलनाडु ने गुरुवार को फिराजशाह कोटला मैदान पर बड़ौदा को छह विकेट से हराकर विजय हजारे टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। 

Advertisement

तमिलनाडु अगर यह खिताब जीतने में सफल रहा तो यह उसका पांचवां खिताब होगा। इससे पहले 2009-10 सीजन में तमिलनाडु की टीम फाइनल में पहुंची थी।पहले गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु ने बड़ौदा को 49.3 ओवरों में 219 रनों पर सीमित कर दिया और फिर 47.3 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल लिया।

Advertisement

बड़ौदा के लिए केदार देवधर ने 46, आदित्य वाघमारे ने 45, क्रूनाल पंड्या ने 30, पिनाल शाह ने 36, कप्तान इरफान पठान ने 27 रन बनाए।

तमिलनाडु की ओर से कार्तिक ने 77 रनों का पारी खेली। शंकर ने नाबाद 53 रन बनाए जबकि बाबा अपराजित ने 28 रनो के साथ कार्तिक के साथ मिलकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी।

संक्षिप्त स्कोर : बड़ौदा : 219 (केदार 46, आदित्य 45, आरएस किशोर 4-59)। तमिलनाडु : 4-220 (कार्तिक 77, शंकर नाबाद 53, अतीत सेठ 3-36)

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार