Dinesh Karthik’s All-Time India XI Across Formats: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर भारत की ऑलटाइम बेस्ट इलेवन चुनी है। 39 वर्षीय कार्तिक की टीम में पांच खिलाड़ी मौजूदा समय में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हालांकि कार्तिक ने अपनी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को नहीं चुना है। जिनकी अगुआई में भारत ने 2007, 2011 और 2013 में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। 

Advertisement

कार्कित ने अपनी टीम में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग औऱ रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर चुना है। इसके बाद नंबर 3 पर टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को रखा है। रनमशीन सचिन तेंदुलकर औऱ विराट कोहली को क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना है। 

 
Advertisement

कार्तिक ने युवराज सिंह को भी अपनी टीम में चुना है, जो 2007 औऱ 2011 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उनके अलावा रविंद्र जडेजा दूसरे ऑलराउंडर हैं। 

क्रिकबज से बातचीत में युवराज और जडेजा को चुनने पर कार्तिक ने कहा, "मुझे दो ऑलराउंडर फिट करने चाहिए। यह भारत द्वारा तैयार किए जा रहे खिलाड़ियों से काफी मिलता-जुलता है।"

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर अनिल कुंबले हैं। वहीं तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को चुना है। कार्तिक ने 12वें खिलाड़ी के रूप में स्पिनर हरभजन सिंह को जगह दी है। 

कार्तिक ने कहा, “ 12वें खिलाड़ी हरभजन सिंह होंगे, और ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें मैंने मिस किया है। गौतम गंभीर, आप इसके बारे में क्या कहेंगे और मुझे लगता है कि इस ग्यारह में सभी को फ़िट करना मुश्किल है। इसलिए, यह सभी फ़ॉर्मेट में एक ऑलटाइम XI है जो मैंने सोचा था।”

Advertisement

दिनेश कार्तिक द्वारा तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर भारत की ऑलटाइम बेस्ट इलेवन

वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान। 12वां खिलाड़ी: हरभजन सिंह.
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार