इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने शानदार बल्लेबाजी की जिसमें यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत के शानदार शतक भी देखने को मिले लेकिन चाहे पहली पारी हो या दूसरी पारी हो भारतीय टीम का निचला क्रम बुरी तरह से फ्लॉप रहा।भारत ने पहली पारी में 41 रन पर सात विकेट गंवा दिए। इतना ही नहीं, दूसरी पारी में मेहमान टीम ने केवल 33 रन पर छह विकेट गंवा दिए, जिससे पंत और राहुल की चौथे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी फीकी पड़ गई।

Advertisement

भारतीय टीम के निचले क्रम के फ्लॉप शो को देखकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी खुद को इस टीम की आलोचना से ना रोक पाए। डीक ने प्रसिद्ध कमेंटेटर इयान वार्ड और माइक एथरटन के साथ बात करते हुए भारत के निचले क्रम पर कटाक्ष करते हुए टेलेंडर्स की तुलना डॉबरमैन कुत्ते से कर डाली।

Advertisement

डीके ने कहा, "डॉबरमैन चरित्र की तरह ही, भारतीय बल्लेबाजी क्रम में भी शीर्ष पर एक सिर है, उसके बाद बीच में कुछ है, जबकि नीचे कुछ भी नहीं है।" 

वहीं, अगर चौथे दिन के खेल की बात करें तो भारत ने राहुल के शानदार 137 रन और ऋषभ पंत के मैच के दूसरे शतक की मदद से इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए थे और जीत के लिए अब भी 350 रन की जरूरत है। राहुल को उम्मीद है कि "अंतिम दिन बेहद दिलचस्प" होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

राहुल ने जियोस्टार के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि पहले दो दिन काफी गर्मी थी, जिससे पिच पर असर पड़ा है। चौथे दिन के खेल के बाद "दरारें अब खुलने लगी हैं। थोड़ी रफ भी बन गई है, और विकेट भी काफी सूखी है। ज्यादातर मामलों में यह उपमहाद्वीप की पांचवें दिन की विकेट जैसी है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार