Pondicherry Premier League: पांडिचेरी प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में रविवार, 27 जुलाई को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। विलियानूर मोहित किंग्स और माहे मेगालो स्ट्राइकर्स के बीच खिताबी भिड़ंत के दौरान एक हैरतअंगेज रिले कैच के बाद मैदान पर बहस, और फिर 90 सेकंड में बैटर तैयार न होने की वजह से टाइम्ड-आउट का अनोखा मामला सामने आया। फाइनल की ये दोनों घटनाएं सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Advertisement

पांडिचेरी के क्रिकेट एसोसिएशन सिकेम ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में विलियानूर मोहित किंग्स ने माहे मेगालो स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। लेकिन मैच का सबसे बड़ा आकर्षण स्कोरलाइन नहीं, बल्कि 15वें ओवर में घटीं दो घटनाएं रहीं, जिनसे पूरा माहौल गरमा गया।

Advertisement

माहे मेगालो की बल्लेबाजी के दौरान सबसे पहले, रेमेश कुमार की गेंद पर कमलेश्वरन (20 रन, 27 गेंद, 1 छक्का) ने जोरदार शॉट खेला जो लगभग बाउंड्री से पार जाता दिख रहा था। तभी अमन हाकिम खान ने बेमिसाल एथलेटिकिज़्म दिखाया, बाउंड्री पर फील्डर से टकराने के बावजूद गेंद को कंट्रोल में लिया और साथी खिलाड़ी को थ्रो कर क्लीन रिले कैच पूरा किया। रिप्ले ने आउट की पुष्टि की, लेकिन माहे टीम नाराज़ हो गई और अंपायर से बहस शुरू हो गई।

रिले कैच की VIDEO:

इससे पहले माहे मेगालो स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 139/8 रन बनाए। श्रिकरण ए (32 रन, 27 गेंद) टॉप स्कोरर रहे, जबकि रेमेश कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहित किंग्स ने 15.1 ओवर में 143/3 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम की। आकाश पौगाजेंडी (43* रन, 25 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) हीरो रहे, जबकि ओपनर्स भानु आनंद और मोहित काले ने 35-35 रन की अहम पारियां खेलीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार