श्रीलंका को मंगलवार को कोलंबों में खेले गए एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में 41 रनों से हार का सामान करना पड़ा। हालांकि श्रीलंका के युवा खिलाड़ी दुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) ने इस मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Advertisement

पहले गेंदबाजी में कमाल करते हुए वेल्लालागे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए और रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन,केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। इसके अपनी गेंदबाजी पर ही दो कैच लपके। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेल्लालागे ने बल्लेबाजी में भी जलवा दिखाया और 46 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए।  

Advertisement

वेल्लालागे एक वनडे मैच में 40 या उससे ज्यादा रन, 5 या उससे ज्यादा विकेट औऱ दो या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव ने किया था। 

1983 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में कपिल ने 43 रन देकर 5 विकेट लिए थे और 2 कैच लपके थे। इसके अलावा बल्लेबाजी में 40 रन बनाए थे। उस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है की भारत ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए, इसके जवाब में श्रीलंका ने 41.3 ओवर में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार