25 मई,(CRICKETNMORE)। आयरलैंड के दिग्गज क्रिकेटर एड जॉयस ने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने गुरुवार (24 मई) को क्रिकेट को अलविदा करने का एलान किया। उन्होंने हाल ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह आयरलैंड के लिए 78 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

Advertisement

39 साल के जॉयस अब बैटिंग कोच की भूमिका निभाएंगे और आयरलैंड की टीम के लिए खिलाड़ियों को निखारेंगे। 

Advertisement

जॉस दुनिया के उन 10 क्रिकेटरों हैं जिन्होंने दो टीमों के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेला, इसके साथ वही दो टी20 इंटरनेशनल में दो टीमों के लिए खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पांचवें नंबर पर हैं। जॉयस ने 61 पारियों में 41.36 की औसत से 2151 रन बनाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 160 रन था, जो उन्होंने 2016 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। 

जॉयस ने 2006 से लेकर 2007 तक इंग्लैंड के लिए 17 मैच खेले और 27.70 की औसत से 471 रन बनाए। इसके बाद वह आयरलैंड की टीम में शामिल हो गए। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए दो टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार