2 जुलाई, डर्बी (CRICKETNMORE)। डर्बी में खेले जा रहे पाकिस्तान के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप में भारत की टीम ने केवल 169 रन बनाए। जिसके जबाव में पाकिस्तान की महिला टीम की हालत खराब हो गई है। ये खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान महिला टीम के 6 विकेट 36 रन पर गिर गए हैं। 

Advertisement

भारतीय महिला टीम की स्पिन गेंदबाज एकता बिष्ट ने कमाल करते हुए 3 विकेट अभी तक निकाल लिए हैं। एकता बिष्ट ने ऐसा कर वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास लिख दिया है। एकता बिष्ट साल 2017 में वनडे महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। 

एकता बिष्ट ने अबतक साल 2017 में 13 वनडे मैच खेलकर 24 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा इस मामले में नंबर 2 पर भारत की ही शिखा पांडेय हैं जिन्होंने साल 2017 में अबतक 13 वनडे मैच में 22 विकेट चटकाए हैं।

तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की महिला लेग स्पिनर डेन वैन नीरेकर हैं जिन्होंने साल 2017 में अबतक 13 मैच में 21 विकेट चटकाने में सफल रहीं हैं।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका 

Advertisement

आपको बता दें कि डेन वैन नीरेकर ने महिला वर्ल्ड कप 2017 के 12वें मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3.2 ओवर में 4 विकेट चटकाए हैं जबकि उनके स्पेल में कोई रन नहीं बना। यह पुरूष और महिला क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।ऐसा क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार