England Women vs India Women 5th T20I Dream11 Prediction: इंग्लैंड और भारत महिला क्रिकेट के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 12 जुलाई को एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:05 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप स्मृति मंधाना को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखी हैं और 4 मैचों में 53.25 की औसत से सबसे ज्यादा 213 रन ठोक चुकीं हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि 28 वर्षीय मंधाना 152 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखती हैं जिसमें उन्होंने 1 सेंचुरी और 31 हाफ सेंचुरी जड़ते हुए 3,974 रन बनाए। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप सोफी एक्लेस्टोन या दीप्ति शर्मा का चुनाव कर सकते हो। 

Advertisement

EN-W vs IN-W 5th T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 12 जुलाई 2025
समय - 11:05 PM IST
वेन्यू - एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम, बर्मिंघम

Edgbaston, Birmingham Pitch Report

भारत और इंग्लैंड वुमेंस टीम के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना खूब पसंद करती है और ऐसा करते हुए इस मैदान पर 27 में से 18 मैच जीते गए हैं। इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि बर्मिंघम के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोकर 144 रन है। 

Advertisement

गौरतलब है कि यहां आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड मेंस की टीम ने 183 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए पाकिस्तानी मेंस टीम को 23 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में 39.2 ओवर का खेल हुआ था जिसमें 343 रन बने और 17 विकेट गिरे।

EN-W vs IN-W T20I Series: Where to Watch?

इंग्लैंड वुमेंस और भारत वुमेंस के बीच होने वाली टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Sony Sports Network पर इन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप सोनी लिव ऐप पर भी ये मैच देख पाओगे।

Advertisement

EN-W vs IN-W T20 Head To Head Record

कुल - 34
इंग्लैंड - 23
भारत -  11

EN-W vs IN-W 5th T20I Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - ऋचा घोष
बल्लेबाज - स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डंकले, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स
ऑलराउंडर - दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर
गेंदबाज - सोफी एक्लेस्टोन (उपकप्तान), लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, श्री चरणी।

England Women vs India Women Probable Playing XI

England Women Probable Playing XI: डेनिएल वैट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, टैमी ब्यूमोंट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), पैगे स्कोल्फ़ील्ड, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, ईसी वोंग, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल।

Advertisement

India Women Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चरणी।

EN-W vs IN-W 5th T20I Dream11 Prediction, EN-W vs IN-W Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, EN-W vs IN-W T20I Series, EN-W vs IN-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, England Women vs India Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार