इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

Advertisement

हालांकि इस मैच में इंग्लैंड की टीम 35.2 ओवर में ही 141 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए फखर जमान ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली और शादाब खान ने 30 रनों की पारी खेली। इस मैच में अपनी 47 रनों की पारी के दौरान फखर जमान अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

फखर जमान अब दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए है जिन्होंने अपने वनडे करियर में दो बार 3 लगातार पारियों में मिलाकर 340 या उससे ज्यादा रन बनाए है।

Advertisement

फखर जमान ने अपनी इस पारी में 6 चौके जमाए। इस मैच में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम के 4 विकेट 26 रन पर ही गिर गए। इसके बाद पाकिस्तान की टीम नहीं संभली और पूरी टीम 141 रनों पर ढेर हो गई।

यह खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 15 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए है। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार