England vs South Africa 2nd Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में अभी भी 40 रन पीछे है। जॉनी बेयरस्टो (38 रन) और जैक क्रॉली (17) नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 43 रन के कुल स्कोर पर एलेक्स लीस (4), ओली पोप (23) और जो रूट (9) आउट होकर पवेलियन लौट गए। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों में 20 रन एक्स्ट्रा के रूप में लुटा दिए। 

साउथ अफ्रीका के लिए अब तक कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और एनरिक नॉर्खिया ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 53.2 ओवरों में 151 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कीगन पीटरसन और काइल वेरेन ने 21-21 रन बनाए। 

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

Advertisement

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जेम्स एंडरसन औऱ स्टुअर्ड ब्रॉड ने तीन-तीन विकेट, कप्तान बेन स्टोक्स ने दो विकेट, वहीं ओली रॉबिन्सन और जैक लीच ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार